Saturday, June 13, 2026
HomeCity Newsपंजाब: इस जिले में अज्ञात लोगों ने PM मोदी...

पंजाब: इस जिले में अज्ञात लोगों ने PM मोदी के लगाए ऐसे पोस्टर, पुलिस ने दर्ज की FIR

जालंधर (TES): पंजाब के जालंधर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लोकसभा उप-चुनावों को ध्यान में रखते हुए शहर में कोड ऑफ कंडक्ट लगाए गए हैं। मगर खबर आ रही है कि इसके बावजूद भी लोग सड़कों पर उतरकर ‘मोदी हटाओ-देश बचाओ’ के पोस्ट लगा रहे हैं। इसके मामले से जु़ड़ी शिकायत नई बारादरी की पुलिस ने दर्ज की है।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की शिकायत

ऐसे में पुलिस ने अपनी शिकायत किसी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की है। पुलिस ने कोड ऑफ कंडक्ट का हवाला देते हुए ये अज्ञात FIR दर्ज की है। बता दें, पुलिस नेे पंजाब प्रीवेंशन डिफेसमेंट प्रापर्टी ऑर्डिनेंस एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज करते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। पुलिस पोस्टर लगाने वाले ही पहचान के लिए लगातार तलाशी कर रही है।

spot_img