Thursday, May 28, 2026
HomeLatestखेतों में पराली जला रहा था किसान, पुलिस की...

खेतों में पराली जला रहा था किसान, पुलिस की रेड से इतना घबराया कि उठा लिया ये कदम

बठिंडा Excluive: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। किसानों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके विरोध में सोमवार को उन्होंने डीसी दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।

इस बीच, पुलिस कार्रवाई के डर से एक किसान ने खौफनाक कदम उठा लिया। बठिंडा में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान 35 वर्षीय गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने खेतों में पराली जला रहा था।

उसी समय पुलिस-प्रशासन की टीम ने वहां रेड कर दी। सरकारी अफसरों और पुलिसवालों को देखकर गुरदीप सिंह घबरा गया। उसने एफआईआर दर्ज होने के डर से आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि, पंजाब पुलिस ने आठ नवंबर से पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ 932 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इससे जुड़े 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं अब तक 35 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 

spot_img