Thursday, February 19, 2026
HomeLatestसावधान! इस नेशनल हाईवे पर आज 4 घंटे तक...

सावधान! इस नेशनल हाईवे पर आज 4 घंटे तक रहेगा चक्का जाम, जानें वजह

जालंधर (TES): लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों ने आज जालंधर-लुधियाना हाईवे और रेल ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि लोगों ने धन्नो वाली फाटक के नजदीक नैशनल हाईवे और रेल यातायात का चक्का जाम किया है। बता दें, ये जाम उन्होंने आज सुबह 11.30 से शुरु कर दिया है तो 3.30 तक जारी रहेगा। ऐसे में राज्यों व जिलों के वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रेल ट्रैक जाम करने से भी आवाजाही प्रभावित हो रही है।

इस संघर्ष मोर्चे के नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला, जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, संतोख सिंह संधू, तरसेम सिंह विक्की जैनपुर, कश्मीर सिंह घुगशोर, डॉ. गुरदीप सिंह भंडाल, हंस राज पबवान, हरजिंदर कौर, बलजिंदर कौर, परमिंदर कौर सिंह बाजवा, सुखजीत सिंह. महिंदर सिंह बाजवा, बोहर सिंह हजारा आदि है।

इन्होंने संघर्ष करने की जानकारी देते कहा है कि तब तक लतीफपुरा क्षेत्र के लोगों को उसी जगह पर उनके घर नहीं मिल जाते तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा। बता दें, भले ही उनके हुए नुकसान की भरपाई हो गई है। मगर उनपर गाली-गलौच करने वाले डी.सी.पी. के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आगे बात करते मोर्चे के नेताओं ने कहा कि लतीफपुरा इलाके के लोगों को बेघर किए जाने के मामले पर अभी तक सीएम भगवंत मान ने कुछ नहीं कहा है। ऐसे में पंजाब सरकार की चुप्पी तोड़ने के लिए हाईवे और रेल का चक्का जाम करने पर आज हम मजबूर हो गए है। इसलिए मोर्चा के मैंबर और पीड़ित परिवारों ने शाम के समय लतीफपुरा चौक पर सीएम मान और इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा का पुतला भी फूंका था। साथ ही उनके खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

वहीं मोर्चा के नेताओं ने देश के नागरिकों से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ना जाने की अपील की है। बता दें, 9 दिसंबर 2022 को इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने जालंधर के लतीफपुरा में लोगों को बेघर कर दिया था। इस कारण तब से वे बेघर हुए लोग अपना हक वापस पाने के लिए निरंतर लड़ाई कर रहे हैं।

spot_img