Thursday, May 28, 2026
HomeCity Newsजालंधर में हवेली का एक हिस्सा नगर निगम ने...

जालंधर में हवेली का एक हिस्सा नगर निगम ने गिराया, की जा रही थी अवैध कंस्ट्रक्शन

पंजाब (TES): जालंधर के 66 फुट रोड पर बने क्यूरो मॉल के पास हवेली का नया आउटलेट तैयार किया जा रहा था। मगर इसपर नगर निगम ने आज बड़ा एक्शन लिया है। नगर निगम ने यहां पर बनने जा रहे हवेली रेस्ट्रोरेंट का एक हिस्सा तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि इस हिस्से को अवैध तरीके से बनाया जा रहा था।

पहले भी नगर निगम ने इसकी कार्रवाई दौरान कुछ गलतियां निकाली थी। उन्होंने इसे नक्शे से अलग बनाने का आरोप लगाया था। ऐसे में इस मामले से संबंधित नोटिस भी नगर निगम ने हवेली के मालिकों को जारी किया था। मगर इस नोटिस को नजरअंदाज करते हुए हवेली के मालिकों ने हवेली रेस्ट्रोरेंट बनने का काम जारी रखा। ऐसे में आज इसपर एक्शन लेते हुए नगर निगम ने इसका एक हिस्सा गिरा दिया है।

 

 

spot_img