Saturday, February 21, 2026
HomeBreaking Newsनवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद...

नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद योगराज सिंह का बड़ा बयान

चंडीगढ़ (Exclusive): नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पर कई तरह के बयान बाजी निशाने साधे जा रहे हैं। कई सिद्धू के खेलने में बोल रहे हैं तो कई कैप्टन को भी अगला चुनावी चेहरा मान रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ा बयान है पंजाबी अदाकार और नवजोत सिंह सिद्धू के बेहद करीबी माने जाने वाले योगराज सिंह की तरफ से भी आया है।

योगराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाना बेहद ही सही फैसला है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मुद्दों की सही परख रखता है ऐसे में वही इन मुद्दों को हल कर सकता है। इसी के साथ योगराज सिंह ने कहा कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहेंगे कि आप कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाओ तो वह जरूर हो जाएंगे। फिलहाल अब जोगराज सिंह के इस बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कैसी प्रतिक्रिया देते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

spot_img