Saturday, February 21, 2026
HomeCity Newsजालंधर में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने सड़क पर...

जालंधर में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने सड़क पर खड़े हो लगाए पुलिस विरुद्ध नारे

जालंधर (TES): जालंधर से बड़ी ख़बर आ रही है यहाँ पर एक महिला ने दो लाख रुपये लूटे जाने की बात कही है लेकिन इसके साथ ही महिला ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने रोष स्वरूप सड़क पर खड़े होकर पंजाब पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की और आरोप लगाया कि उसके साथ हुई लूट के आरोपियों को पकड़ने की बजाय पुलिस उसे ही परेशान कर रही है।

एक्टिवा सवार एक महिला द्वारा उससे 2 लाख रूपए लूटे जाने की सूचना कंट्रोल रूम पर दिए जाने के बाद पुलिस में भगदड़ मच गई। पुलिस को एक्टिवा सवार महिला ने बताया कि स्विफ्ट कार सवार लुटेरे उससे 2 लाख रूपए छीनकर कैंट की तरफ फरार हो गए हैं।

अफ़सरों का कहना है कि पुलिस द्वारा मौके पर गहराई से की गई जांच में लूट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। स्विफ्ट कार से महिला की एक्टिवा की टक्कर जरूर हुई हो सकती है। हालांकि महिला का यही कहना था कि उसके साथ लूट हुई है। पुलिस जानबूझ कर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

इस बात को लेकर रामामंडी चौक में महिला द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया। महिला  की एक वीडियो वायरल हो रही जिसमें वह पुलिस के खिलाफ जमकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रही है।

इस तरह की और जानकारी पाने के लिए और हमारे Whatsapp Group को ज्वायन करने के लिए यहां Click करें। 

spot_img