Wednesday, February 18, 2026
HomeLatestParineeti को दुल्हन बने देख फैंस को आखिर क्यों...

Parineeti को दुल्हन बने देख फैंस को आखिर क्यों आई आलिया भट्ट की याद?

मुंबईः आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने रविवार को उदयपुर में सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन इस बीच अपने लहंगे और पोज को लेकर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। जानें आखिर ऐसा क्यों…

दरअसल परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के समय आइवरी कलर का लहंगा पहना था और इस मौके वह खिलखिलाकर हंसती हुईं नजर आईं। अपनी लुक को सिंपल मेकअप से कंप्लीट करते हुए उन्होंने माथे पर मांगटीका सजाया था। बस फिर क्या था उनकी इस लुक ने फैंस को एक्ट्रेस आलिया भट्ट की याद दिला दी।

यूजर्स ने परी की लुक को कॉपी बताया। एक ने लिखा कि ये आलिया को कॉपी क्यों करती रहती है? किसी ने कहा कि ये कैसा फैशन है जहां दुल्हन, दुल्हन नहीं लगती। फिलहाल जो भी हो, लेकिन इस न्यूली वेडिंग कपल को हर कोई पसंद कर रहा है।

नए सफर के लिए बधाई…
बता दें कि, परिणीति की चचेरी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने शादी को मिस कर दिया। हालांकि, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इस शादी में शामिल हुईं। हर कोई इस कपल को नए सफर के लिए बधाइयां दे रहा है।

spot_img