Monday, September 21, 2026
HomeLatestWeather Update: कड़ाके की ठंड ने पकड़ा जोर, कोहरे...

Weather Update: कड़ाके की ठंड ने पकड़ा जोर, कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब

पंजाब (Exclusive): पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह जहां दिल्ली एनसीआर कोहरे में डूबा हुआ था, वहीं पंजाब भी पूरी तरह से कोहरे से ढका हुआ था। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क परिवहन के साथ-साथ रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे के कारण दृश्यता नाममात्र रही। यह कोहरा न सिर्फ हादसों का कारण बन रहा है बल्कि यातायात पर भी असर डाल रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बुधवार सुबह से कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा छाया रहा।

अगले कुछ दिनों में ऐसा रहेगा पंजाब का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो कोहरा छाया रहेगा। इस संबंध में विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

बता दें कि 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल का स्वागत घने कोहरे और बारिश के साथ हो सकता है।

चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक ए. सिंह ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। खासकर पंजाब के सीमावर्ती इलाके से सटे इलाकों में बिल्कुल शून्य दृश्यता मापी गई है, इसलिए वहां अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा गया है।

spot_img