Monday, March 23, 2026
HomeLatestफौजी बेटे के लिए परिजनों ने बिछाईं पलकें... ऐसा...

फौजी बेटे के लिए परिजनों ने बिछाईं पलकें… ऐसा स्वागत देख दिल हो जाएगा खुश

पंजाब (Exclusive): भारत ने मंगलवार को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस ऐतिहासिक दिन पर भारत के सभी लोगों को खुशी मनाते देखा गया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की शाम को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने X पर एक युवा सिख सैनिक का वीडियो साझा किया।

वीडियो में सिपाही को लंबे समय बाद घर लौटते देखा जा सकता है। वहीं, गांव वालों ने घर लौटे फौजी बेटे का स्वागत बेहद धूमधाम से किया। उसके लिए रेड कार्पेट बिछाया। इसके बाद वह रेड कार्पेट पर अपने घर की ओर बढ़ता है। उनके घर के प्रवेश द्वार पर फर्श पर लिखा है, “घर वापसी पर आपका स्वागत है”। लोगों ने भी सैनिकों और देश के लिए उनके बलिदान की सराहना की।

इसके बाद सिपाही झुककर एक बुजुर्ग महिला के पैर छूता है और दूसरों को गले लगाता है। फिर वह परिवार के किसी सदस्य को गले लगाने से पहले उसे सलाम करता है और अन्य लोग उसे मिठाई खिलाते हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए बादल ने लिखा, ”इस युवा लड़के की तरह पंजाबी हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहे हैं और अपने परिवार और देश को गौरवान्वित किया है। #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर, मैं राष्ट्र के लिए उनके साहस, वीरता और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता हूं।

spot_img