Wednesday, September 23, 2026
HomeLatestपत्नी के जन्मदिन पर खास अंदाज में विराट ने...

पत्नी के जन्मदिन पर खास अंदाज में विराट ने किया विश, शेयर की अनसीन पिक्चर्स और लिखा…

मुंबई (TE): आज साल के 5वें महीने की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ आज यानी 1 मई को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना 35वां जन्मदिन मनाने जा रही है। इस खास मौके पर उनके पति विराट कोहली ने उन्हें कुछ खास अंदाज में विश किया है।

विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक्ट्रेस की अनसीन पिक्चर्स

बता दें, पत्नी को जन्मदिन की मुबारकबाद देने के लिए पति विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की कुछ अनदेखी तस्वीरें सांझा की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, तुम्हारे अच्छे और बुरे मगर सभी प्यारे पागलपन के साथ तुम्हें जन्मदिन मुकारक हो। मेरे सबकुछ।

इसी के साथ उन्होंने 3 ब्लैक रंग के दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का को भी इसमें टैग किया है।

पॉवरफुल कपल गोल्स सेट करती हैं जोड़ी

जैसे की आप सभी जानते ही हैं कि इनकी जोड़ी पॉवरफुल कपल गोल्स सेट करती हैं। ऐसे में फैंस को ये जोड़ी बेहद पसंद है। इसलिए फैंस ने अनुष्का को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी है।

विराट ने शेयर की अनुष्का की अनसीन पिक्चर्स

क्रिकेटर ने पत्नी के साथ सन किस्ड की एक तस्वीर सांझा की है। इसमें एक-दूसरे के साथ कपल काफी खुश नजर आ रहा है।

इस तस्वीर ने एक्ट्रेस ने वन पीस ड्रेस के साथ कैप वियर किया है।

कहा जा रहा है कि कपल खास अंदाम में जन्मदिन मना रहे हैं।

spot_img