Friday, February 20, 2026
HomeLatestपंजाब के पूर्व डीजीपी के घर विजिलेंस की रेड

पंजाब के पूर्व डीजीपी के घर विजिलेंस की रेड

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी (Former Punjab DGP Sumedh Singh Saini) के घर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रेड डाली है।

यह रेड सैनी के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-20 में की गई है जहां पर  बड़ी संख्या में कर्मी उनके आवास पर पहुंचे हैं। फिलहाल, साफ नहीं हो पाया है कि रेड क्यों की गई है लेकिन कोठी में हलचल तेज हो गई है।

सैनी पूर्व आइएएस अफसर के बेटे बलवंत सिंह मुल्तानी के 1991 में अपहरण व हत्या मामले में आरोपित हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सैनी के खिलाफ आय से अधिक प्रॉपर्टी बनाने के मामले में एक नया केस दर्ज किया है। इसी मामले में छापामारी की गई है।

Read More

spot_img