Tuesday, September 22, 2026
HomeLatestएक्शन मोड में विजिलेंस, Punjab के इस STF इंचार्ज...

एक्शन मोड में विजिलेंस, Punjab के इस STF इंचार्ज को किया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

पंजाब (Exclusive): विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के ए.एस.आई. पर शिकंजा कसा। विजिलेंस ने STF इंचार्ज व ए.एस.आई. सतविंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, ए.एस.आई. सतविंदर सिंह पर 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस ने सतविंदर सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब में नशे के खिलाफ एंटी टास्क फोर्स बनाई गई है। बरनाला निवासी रमनदीप सिंह ने एंटी करप्शन लाइन पर सतविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। सतविंदर सिंह थाना बरनाला में ए.एस.आई. की पोस्ट पर तैनात है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके भतीजा पर हेरोइन को लेकर पर्चा दर्ज किया गया था, जिसमें से उसका नाम निकलवाने के लिए ए.एस.आई. ने 1 लाख रुपए मांगे थे। इश मामले पर एक्शन लेते हुए विजिलेंस ने ए.एस.आई. सतविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

spot_img