Saturday, June 13, 2026
HomeLatestDouble Murder: विदेश में पंजाब के दो सगे भाइयों...

Double Murder: विदेश में पंजाब के दो सगे भाइयों का हुआ कत्ल

पंजाब (TE): भारत से अमेरिका एक 2 सगे भाइयों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के पोर्टलैंड के शॉपिंग माल में दोनों भाइयों की किसी ने हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई दीपी और गोरा भारत के सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर के निवासी थे। वहीं उनपर गोलियां चलाने वाला भी भारत के कपूरथला के गांव कांजली का निवासी है।

इस कारण हुई हत्या

बताया जा रहा है कि इनमें पैसों से जुड़ा लेनदेन का झगड़ा चल रहा था। दोनों भाइयों की किसी से इस मुद्दे पर जोरधार बहस छिड़ गई। इसके बाद गोलियां चलने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। इस बात की खबर पुलिस को मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ वे आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं इस दुखभरी खबर से मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मृतकों के परिवार इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

spot_img