Sunday, February 22, 2026
HomeLatestहाथ-पैर बांधे, लाश को प्लास्टिक में डालकर फेंका... स्विस...

हाथ-पैर बांधे, लाश को प्लास्टिक में डालकर फेंका… स्विस महिला मर्डर केस में बड़ा खुलाया

नई दिल्ली (Exclusive): राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 30 वर्षीय स्विस महिला की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, महिला का शव पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि शव के हाथ और पैर धातु की जंजीरों से बंधे थे, जबकि उसका ऊपरी हिस्सा काले प्लास्टिक बैग से ढका हुआ था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो स्विट्जरलैंड की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ रिलेशनशिप में था। उसे शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर था और इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे और गुरप्रीत अक्सर उससे मिलने स्विट्जरलैंड जाता था। हालांकि, उसके अफेयर के बारे में संदेह के कारण, उसने महिला को इस बार भारत आने के लिए कहा और उसकी हत्या की योजना बनाई।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने महिला पर जादू करने के बहाने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसकी हत्या कर दी।शव शुक्रवार सुबह तिलक नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल के पास मिला था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर किया। अधिकारियों ने उसके घर से 2.25 करोड़ रुपये भी बरामद किये। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।

spot_img