Thursday, February 19, 2026
HomeLatestBJP के इस प्रवक्ता को जान से मारने की...

BJP के इस प्रवक्ता को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

श्री आनंदपुर साहिब (TES): पंजाब भाजपा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला रूपनगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पंजाब भाजपा के प्रवक्ता जितेंद्र सिंह अठवाल को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने की जानकारी उन्होंने तुरंत श्री आनंदपुर साहिब पुलिस को दी। इस शिकायत को दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़े के लिए जांच शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जतिंदर सिंह अठवाल ने कहा है कि उन्हें पहले भी कई बार विदेशी नंबरों से ऐसी धमकियां मिली है। मगर 05 फरवरी 2023 की रात करीब 08.35 मिनट पर उन्हें उनके दूसरे मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्स एप कॉल आया था। इस दौरान अज्ञात शख्स ने उन्हें फोन करके पैसे मांगे। साथ ही पैसे न मिलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

भाजपा प्रवक्ता जतिंदर अठवाल का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। अब वे दोबारा इससे जुड़ी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने कही ये बात

इस मामले में थानाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह का कहना है कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज कर ली है। वे आरोपी को पकड़ने के लिए तेजी से आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

spot_img