Sunday, April 12, 2026
HomeLatest12 घंटे तक बंद रहेगा Jalandhar का ये Main...

12 घंटे तक बंद रहेगा Jalandhar का ये Main Road, जानें क्यों

जालंधर (EXClUSIVE): जालंधरवासियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जालंधर का एक रास्ता 12 घंटे के लिए बंद रहने वाला है, जिसके कारण आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गुरु नानकपुरा रेलवे फाटक (बी-67) आज सुबह 8 से रात 8 बजे तक बंद रहेगा।

दरअसल, इस ट्रैक पर मेंटेनेंस और पैकिंग का काम चल रहा है, जिसके कारण इसे 12 घंटों के लिए बंद किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फाटक से गुजरने वाले लोग बशीरपुरा फाटक व अन्य विकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा इस संबंध में आर.पी.एफ. और जी.आर.पी. को भी सूचना दे दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

spot_img