Tuesday, March 24, 2026
HomeLatestइस बड़ी कंपनी ने 16 कर्मचारियों के खिलाफ लिया...

इस बड़ी कंपनी ने 16 कर्मचारियों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन… ये है पूरा मामला

नई दिल्ली Exclusive: देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने अहम फैसला लिया है। नौकरी घोटाले में कंपनी ने 19 कर्मचारियों को दोषी पाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, इनमें से 16 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे पहले भी कंपनी में जब घोटाला सामने आया था, तो कार्रवाई करते हुए चार को निकाल दिया गया था। टीसीएस के मुताबिक छह वेंडर्स पर प्रतिबंध भी लगाया गया है।

बता दें कि, इस वर्ष जून महीने के अंत में टीसीएस में भर्ती घोटाले सामने आया था। यह काम कंपनी के कुछ कर्मचारियों की मदद से वेंडर्स द्वारा किया जा रहा था। इसके बाद पता चला कि कुछ सीनियर अधिकारी अपने कैंडिडेट को नौकरी देने के बदले स्टाफिंग फर्मों से रिश्वत ले रहे थे। ये सब बहुत पहले से चल रहा था।

मामले के सामने आने के बाद कंपनी टीसीएस ने तुरंत कार्रवाई की थी। कंपनी ने रिसोर्स मैनजमेंट ग्रुप से चार अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके साथ ही तीन स्टाफिंग फर्मों पर प्रतिबंध लगाते हुए अपनी जांच को आगे बढ़ाया था। 

spot_img