Thursday, February 19, 2026
HomeLatestकल होगा Gaganyaan मिशन का पहला ट्रायल...जानें इससे जुड़ी...

कल होगा Gaganyaan मिशन का पहला ट्रायल…जानें इससे जुड़ी हर बात

नई दिल्ली Exclusive: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के गगनयान मिशन का पहला ट्रायल कल होने जा रहा है, जिसको लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं। ट्रायल को लेकर तैयारियों को पूर्ण रूप दे दिया गया है।

क्रू मॉड्यूल को जाएगा परखा

जानकारी के मुताबिक, गगनयान मिशन के तहत टीवी-डी1 अपने पहले परीक्षण के लिए सुबह आठ बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा। पहले परीक्षण उड़ान के नतीजों के आधार पर अन्य परीक्षण किए जाएंगे। इस दौरान क्रू मॉड्यूल को परखा जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में उतरेगा

बता दें कि, इस परीक्षण को श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। इसमें क्रू मॉड्यूल की उड़ान, उसे वापस उतारने और समुद्र से रिकवर करने की प्रक्रियाएं शामिल हैं। मॉड्यूल को बंगाल की खाड़ी में उतारा जाना है।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में भारत ने मिशन चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इतिहास रच दिया था, जिसकी चर्चा हर तरफ हुई थी। इस मुश्किल हिस्से पर सफलतापूर्वक लैंडिग कराने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। 

spot_img