Thursday, May 28, 2026
HomeLatestJalandhar के इस बड़े अफसर की बढ़ी मुश्किलें, CBI...

Jalandhar के इस बड़े अफसर की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने जारी किया नोटिस

जालंधर (TES): जिले के आईपीएस कुलदीप चहल पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। ऐसे में अब उनकी मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, CBI ने आईपीएस कुलदीप चहल को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। वे भ्रष्टाचार के मामले में कुलदीप चहल से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।

बता दें, उनपर आरोप हैं कि उन्होंने शारीरिक शोषण के एक मामले में चंडीगढ़ के द बिग मॉल के एक वरिष्ठ अधिकारी को बचाने की कोशिश की। ऐसे में एक्शन लेते हुए चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें 12 दिसंबर को उसके कार्यकाल से मुक्त (Suspend) तक दिया था।

आईपीएस कुलदीप चहल इस समय जालंधर में कमिश्नर की पोस्ट में हैं। वहीं 14 दिसंबर को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आईपीएस के खिलाफ गंभीर कदाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी।

बता दें, आईपीएस चाहल को चंडीगढ़ के SSP के पद से हटाने का फैसला 28 नवंबर 2022 को पंजाब के मुख्य सचिव के कहने पर लिया गया था। इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ के एसएसपी पोस्ट के लिए 3 पात्र IPS अफसरों का पैनल भेजने केे बारे में भी कहा था।

 

 

 

spot_img