Wednesday, September 23, 2026
HomeLatestपंजाब में ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों के साथ स्टंट...

पंजाब में ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों के साथ स्टंट पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़ Exclusive: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मेले के दौरान होने वाले स्टंट को लेकर कड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सीएम ने पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मुख्यमंत्री का यह फैसला तब आया है जब फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव सारचूर में खेल मेले के दौरान स्टंट कर रहे एक युवक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद हर किसी के हाथ पांव फूल गए थे।

सीएम ने एक्स पर लिखा कि ”प्रिय पंजाबी ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है। इसे मौत का फरिश्ता मत बनाओ। पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। बाकी विवरण जल्द।”

उल्लेखनीय है कि, गुरदासपुर में बाबा घनी जी की याद में छिंझ मेला चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद आयोजकों ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

spot_img