Thursday, May 28, 2026
HomeLatestपंजाब के इस जिले में किसानों के लिए जारी...

पंजाब के इस जिले में किसानों के लिए जारी सख्त फरमान, पढ़िए पूरी खबर

श्री मुक्तसर साहिब (Exclusive): पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में किसानों के लिए सख्त फरमान जारी हुआ है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. रूही दुग्ग आई.ए.एस. ने किसानों से खास अपील करते हुए पराली न जलाने को कहा।

उन्होंने किसानों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई असला लाइसेंस धारक पराली जलाता है तो उसपर कानून के तहद सख्त एक्शन लिया जाएगा। साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा और उसे दोबारा रिन्यू भी नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से सिर्फ पर्यावरण को ही नुकसान नहीं होता बल्कि इससे भूमि के उपजाऊ तत्व भी नष्ट हो जाते हैं , जिससे किसानों की भूमि बंजर हो जाती है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की बजाए उसे खेत में मिलाकर गेहूं की बुआई करें।

किसानों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि पराली जलाने से सबसे ज्यादा किसानों को नुकसान होता है क्योंकि इससे भूमि के पोषक तत्वों तो नष्ट होते ही हैं वहीं दूसरी तरफ इसका धुआं सेहत संबंधी समस्याओं का कारण भी बनता है।

spot_img