Thursday, August 6, 2026
Homeपंजाबपूर्व CM बादल के कोटकपुरा पुलिस गोली कांड में...

पूर्व CM बादल के कोटकपुरा पुलिस गोली कांड में SIT के आगे पेश होने को लेकर बड़ी खबर

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की SIT के आगे पेशी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बादल ने SIT के  सामने पेश होने से इन्कार कर दिया है। बादल ने इसके लिए सेहत का हवाला दिया है।

शनिवार को साल 2015 में हुए कोटकपूरा पुलिस गोली कांड में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल को एसआईटी ने समन भेजा था। एसआईटी ने प्रकाश सिंह बादल को 16 जून को पेश होने को कहा है। कोटकपूरा पुलिस फायरिंग कांड के समय प्रकाश सिंह बादल ही पंजाब के मुख्यमंत्री थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीजीपी एलके यादव की अगुवाई वाली एसआईटी ने कोटकपूरा पुलिस फायरिंग केस की जांच के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को 16 जून को मोहाली स्थित गेस्ट हाउस में पेश होने को कहा था। हालांकि एसआईटी ने पहले भी प्रकाश सिंह बादल को कोटकपूरा गोलीकांड में पूछताछ के लिए बुलाया था। तब एसआईटी की अगुवाई पंजाब पुलिस के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह कर रहे थे।

spot_img