Saturday, February 21, 2026
HomeBreaking Newsप्रेग्नेंसी की खबरों पर जाने सोनम कपूर ने क्या...

प्रेग्नेंसी की खबरों पर जाने सोनम कपूर ने क्या दिया जवाब

मुंबई (Exclusive) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत वापस लौटी हैं। वहीं इसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं।

सोशल मीडिया पर तो कई लोगों ने उनकी फोटोज शेयर करते हुए बेबी बंप दिखने का दावा भी कर डाला। हालांकि, सोनम और आनंद दोनों ने ही इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन अब खुद सोनम कपूर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रहे कयासों पर जवाब दिया है। 

उन्होंने अपनी एक खास फोटो भी शेयर की है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो घर पर बैठकर एक हेल्दी ड्रिंक इंजॉय करती दिख रही हैं। इस फोटो पर लिखे कैप्शन को प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सोनम का जवाब माना जा रहा है।

उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा- ‘गरम पानी की बोतल और अदरक वाली चाय मेरे पीरियड के पहले दिन के लिए…’। सोनम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। उनके जवाब देने का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आया है।

spot_img