Friday, February 20, 2026
HomeLatestअचानक बिगड़ी सिद्धू मूसेवाला की मां की तबीयत, इस...

अचानक बिगड़ी सिद्धू मूसेवाला की मां की तबीयत, इस अस्पताल में भर्ती

मानसा (Exclusive): दिवंगत पंजाबी गायक-अभिनेता सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से ही उनकी मां चरण कौर खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। वहीं, हाल ही में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्हें मानसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चरणकौर को 3-4 दिन रखा जाएगा। फिलहाल डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरु कर दिया है। चरण कौर की तबीयत बिगड़ने के कारण कल मूसेवाला के फैंस से भी उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

जानकारी मिली है कि बलकौर सिंह सिद्धू के दिल के स्टंट में दिक्कत आई है। जिसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जबकि इससे पहले उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके खराब स्वास्थ्य और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई चमकौर सिंह सिद्धू ने दी है।

spot_img