Friday, February 20, 2026
HomeLatestइस मामले के चलते शिरोमणि अकाली दल के प्रधान...

इस मामले के चलते शिरोमणि अकाली दल के प्रधान पहुंचे फरीदकोट अदालत

पंजाब (TE): कोटकपूरा गोलीकांड मामला काफी देर से चल रहा है। अब खबर सामने आई है कि इस केस में फंसे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज फरीदकोर्ट की अदालत में पेश हुए थे। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 जून 2023 की तारीख तय की है।

नहीं पहुंचे बाकी आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में नामजद अन्य आरोपी अदालत में पेश होने के लिए नहीं आए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पेशी माफ करवा ली थी।

जानें पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें, यह मामला 12 अक्तूबर 2015 का है। उस समय फरीदकोट के बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया था। ऐसे में रोष प्रकट करते हुए सिख संगठनों ने कोटकपूरा और बहबल कलां में विरोध प्रदर्शन किया था।

उस विरोध को खत्म कराने में पुलिस ने रोका था। उस समय पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में उस दौरान 2 सिख युवकों की मौत हो गई थी। इसी के साथ करीब 100 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। ऐसे में पुुलिस ने 7 अगस्त 2018 को अज्ञात लोगों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया था।

 

 

 

 

spot_img