Sunday, November 8, 2026
HomeLatestखत्म हुआ फैंस का इंतजार, शाहरुख खान ने किया...

खत्म हुआ फैंस का इंतजार, शाहरुख खान ने किया Jawan Trailer रिलीज डेट का ऐलान

मुंबईः फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बाद शाहरुख खान अपनी अगले प्रोजेक्ट ‘जवान’ के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं पुण्य हूं या पाप हूं?… मैं भी आप हूं… #JawanPrevueOn10जुलाई #Jawan”

बता दें कि, जवान दुनियाभर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

spot_img