Thursday, February 19, 2026
HomeLatestपंजाब में गर्मियां शुरू होते ही बदला स्कूलों का...

पंजाब में गर्मियां शुरू होते ही बदला स्कूलों का समय, जानें नई Timings

चंडीगढ़ (EXClUSIVE): पंजाब स्कूलों को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, 1 मार्च से सभी स्कूलों का समय बदल जाएगा।

पंजाब के सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों का समय 1 मार्च से बदलने जा रहा है। राज्य के सभी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे।

पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक मौसम में बदलाव के चलते सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

इसके साथ ही प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि मिडिल हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा।

spot_img