Monday, June 15, 2026
HomeCity Newsजालंधर में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सरकारी...

जालंधर में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सरकारी दफ्तर

जालंधर (TES): श्री गुरू रविदास जी महाराज की जयंती के संबंध में चार फ़रवरी को जालंधर में शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की तरफ़ से जालंधर में 4 फ़रवरी को छुट्टी का ऐलान किया गया है।

शोभा यात्रा में लोगों को भाग लेने तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सही ढंग से चलाने के लिए प्रशासन ने यह फ़ैसला लिया है। 4 फ़रवरी को जालंधर के सभी स्कूल कॉलेज अन्य शिक्षक संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही शहर के सभी सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

spot_img