HomeLatestसंजय लीला भंसाली की अगली फिल्म हुई अनाउंस, एक...

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म हुई अनाउंस, एक साथ नजर आएंगे आलिया-रणबीर और विक्की

मुंबई (EXClUSIVE): एनीमल के बाद रणबीर कपूर एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। रणबीर कपूर भंसाली की अगली महाकाव्य गाथा का नाम ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे।

इस फिल्म में रणबीर-आलिया के साथ विक्की कौशल पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक की तैयारी कर रहे थे। हमारे करीबी सूत्रों ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि वह कलाकारों की टोली के साथ एक महाकाव्य गाथा पर काम कर रहे हैं। इसके ऐलान का इंतजार अब खत्म हो गया है।

बता दें कि संजय लीला भंसाली के साथ ‘सांवरिया’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बादरणबीर और आलिया का दूसरा सहयोग होगा, और विक्की के साथ पहला सहयोग होगा।

फिल्म घोषणा को साझा करते हुए, विक्की ने लिखा, “एक शाश्वत सिनेमा का सपना सच हो गया है।” इस बीच आलिया ने इसे हार्ट-ऑन-फायर इमोजी के साथ शेयर किया।

spot_img