Thursday, February 19, 2026
HomeBreaking Newsबड़ी खबर : बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर...

बड़ी खबर : बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर आम जनता को मिली राहत!

दिल्ली: लॉकडाउन के कारण आगे ही आम जनता आर्थिक संकट से गुजर रही है लेकिन इसके बीच अब महंगाई के बढ़ने के बाद उनका पूरा बजट हिलने लगा है। रोजाना बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। इससे आम जनता की बेहद परेशान है। लेकिन आज पेट्रोल डीजल की कीमतों पर एक राहत भरी खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार रोजाना बढ़ रही पेट्रोल डीजल के दाम आज थोड़े थम गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में आज किसी भी तरीके का बदलाव नहीं किया है। जानकारी के अनुसार विभिन्न कंपनियों ने सभी दलों को वैसे ही रखा है यानी कि हमें कोई इजाफा हुआ है और ना ही कोई कटौती।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा था लेकिन आज सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से जारी किए गए रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल का भाव 99.86 रुपये और डीजल 89.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं पंजाब के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 के करीब है उस जगह पर 100 के ऊपर भी पहुंच चुकी है वहीं डीजल 90 के पास है।

spot_img