Wednesday, February 18, 2026
HomeLatestRanbir Kapoor ने फिल्म Animal के लिए घटाई 50%...

Ranbir Kapoor ने फिल्म Animal के लिए घटाई 50% फीस, वजह जान हो जाएंगे हैरान

मुंबई (Exclusive): फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही हर कोई रणबीर कपूर की चर्चा कर रहा है। अपने टीजर से ही रणबीर ने सिनेमाघरों में आग लगा दी है। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस 50 प्रतिशत कम कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, एक्टर की मार्केट वैल्यू 70 करोड़ रुपये है, जिसे उन्होंने 50 फीसदी कम कर दिया है। इसका मतलब एनिमल के लिए वह करीब 35 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं, जिसे सुन हर कोई हैरान है 

तो इसलिए घटाई फीस…
कहा जा रहा है कि रणबीर ने कम फीस इसलिए ली है, ताकि उनका कम किया गया हिस्सा फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएं। हालांकि, अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है तो उन्हें अपने प्रोफिट का हिस्सा मिलेगा।

बता दें कि, एनिमल का प्रोमो हाल ही में कपूर के जन्मदिन पर जारी किया गया था। टीजर इस बात का संकेत देता है कि फिल्म में रणबीर हिंसक अवतार में दिखेंगे। इसमें रश्मिका रणबीर की प्रेमिका की और अनिल उनके पिता की भूमिका में हैं।

कहा जा रहा है कि बॉबी देओल मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका और रणबीर की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी है। एनिमल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

 

 

 

 

spot_img