Sunday, April 12, 2026
HomeLatestराम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल, इतने...

राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल, इतने दिनों के लिए रहेगा जेल से बाहर

चंडीगढ़: सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएंगे क्योंकि उन्हें 30 दिन की पैरोल मिल गई है। खबरों के अनुसार, राम रहीम को सिरसा डेरे जाने की अनुमति नहीं है इसलिए वो UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

बता दें कि इससे पहले राम रहीम जनवरी में 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए थे। जेल जाने के बाद से 30 महीने में राम रहीम की यह 7वीं पैरोल है। बता दें कि राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में 2017 में 10-10 साल की कैद और जुर्माना लगाया गया था। रामचंद्र छात्रपति हत्याकांड मामले में जनवरी 2019 में उम्रकैद और 50 हजार जुर्माना लगा था। इसके अलावा रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में कारावास और 31 लाख रुपए जुर्माना लगा था।

spot_img