Thursday, February 19, 2026
HomeLatest73 साल के हुए Rajinikanth, सुपरस्टार को फैंस ने...

73 साल के हुए Rajinikanth, सुपरस्टार को फैंस ने यूं किया सरप्राइज

चेन्नई (Exclusive): सुपरस्टार रजनीकांत आज 73 साल के हो गए हैं। उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देने के लिए प्रशंसक चेन्नई में उनके आवास के बाहर एकत्र हुए।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सुपरस्टार के आवास के बाहर फैंस का तांता लगा हुआ है। तस्वीरों में, प्रशंसकों को थलाइवा को उनके खास दिन की शुभकामनाएं देने के लिए इंतजार करते देखा जा सकता है।

रजनीकांत के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर ‘थलाइवा’ को शुभकामनाएं दी संगीतकार अनिरुद्ध ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सम्राट थलाइवा @rajinikanth #HBDSuperstarRajinikanth को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

एक यूजर ने लिखा, “भारतीय सिनेमा के एकमात्र सुपरस्टार और कॉलीवुड की शान को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मेरे थलाइवर को छोड़कर दुनिया में किसी को भी इतनी सकारात्मकता और लोगों का प्यार नहीं मिल सकता। सकारात्मक आभा वाले @rajinikanth को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपका अनुयायी होने पर गर्व है।”

spot_img