Tuesday, September 22, 2026
HomeLatestपंजाब की बेटी सानवी सूद ने रचा इतिहास, 8...

पंजाब की बेटी सानवी सूद ने रचा इतिहास, 8 साल की उम्र में किया यह काम

रूपनगर: 8 साल की बच्ची सानवी सूद ना सिर्फ पंजाब बल्कि देश का नाम भी रोशन कर दिया है। दरअसल, रूपनगर की सानवी सूद ने रूस की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय तिरंगे को फहराकर देश का मान बढ़ाया। इसी के साथ उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड भई कायम कर लिया है। बता दें कि सानवी यादविन्द्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली में पढ़ती है।

सानवी ने अपने पिता दीपक सूद के साथ 24 जुलाई को रूस से यात्रा शुरु की थी। खराब मौसम और तापमान -25 डिग्री से भी कम होने के बावजूद भी सानवी ने हिम्मत नहीं हारी और चोटी पर पहुंचकर भारत माता दी जय के नारे लगाए। वह रूस की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एल्बर्स के शिखर पर तिरंगा फहराने में सफल रही।

बता दें कि सानवी इससे पहले अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माऊंट किलिमंजारो, माऊंट एवरैस्ट के बेस कैंप और ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट कोसियुस्को पर भी तिरंगा लहरा चुकी है। उनकी इस कामयाबी पर देशभर में खुशी का माहौल है। सानवी सूद की इस बहादुरी से देश की लड़कियों को प्रेरणा मिल रही है।

spot_img