Friday, November 6, 2026
HomeLatestपंजाब को कल मिलेगी बड़ी सौगात, CM Mann करेंगे...

पंजाब को कल मिलेगी बड़ी सौगात, CM Mann करेंगे ये काम

पंजाब (EXClUSIVE): पंजाबवासियो के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने राज्या में मोहल्ला क्लीनिक खोलने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनसार, आप सरकार राज्य में 25 फरवरी से करीब 100 से अधिक नए मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी। बताया जा रहा है कि इनमें से 19 नए आम आदमी क्लीनिक लुधियाना जिले में खोले जाएंगे। बता दें कि इससे जिले में 94 मोहल्ला क्लीनिक हो जाएंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल पठानकोट का दौरा करेंगे और इसी दौरान वह 5वें फेज में इन क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि पहले अक्तूबर 2023 में इन क्लीनिकों का उद्घाटन किया जाना था, जो किसी कारण टाल दिया गया था।

गौरतलब है कि इन क्लीनिकों में 100 से ज्यादा टैस्ट के अलावा कई तरह की दवाइयां मुहैया करवाई जाती हैं। पंजाब के लोगों को इन क्लीनिकों में मुफ्त इलाज मिलता है , जिससे उन्हें काफी फायदा होता है।

spot_img