Tuesday, March 24, 2026
HomeLatestअक्टूबर में छुट्टियों की बरसात...11 दिन बंद रहेंगे पंजाब...

अक्टूबर में छुट्टियों की बरसात…11 दिन बंद रहेंगे पंजाब के स्कूल, चेक करें पूरी लिस्ट 

चंडीगढ़ (Exclusive): अक्टूबर महीने की शुरूआत के साथ ही फेस्टिव सीजन (Festive Season) भी शुरू हो चुका है। ऐसे में बच्चों को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वो है छुट्टियां। अक्टूबर महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां आ रही हैं।

क्या आपने आगामी अक्टूबर महीने में स्कूल की छुट्टियों को चेक किया है? अगर नहीं तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़ें। दरअसल, अक्टूबर महीने में कुल 11 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इस माह पांच रविवार और दूसरे शनिवार को स्कूलों में कामकाज नहीं होगा।

इसके अलावा चार अलग-अलग दिन त्योहार, जन्मदिवस के चलते स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं स्कूलों में दो आकस्मिक छुट्टियां भी होंगी। अब छात्र बेफ्रिक होकर अपने होलिडे का आनंद उठा सकते हैं। यह बच्चों के लिए खुशी की खबर हैं। 

ये हैं छुट्टियों की लिस्ट:-
-एक, 8, 15, 22, 29 अक्टूबर को रविवार रहेगा।
-2 को गांधी जयंती।
-14 को दूसरा शनिवार।
-16 बंदा बहादुर का जन्मदिन।
-24 को दशहरा।
-26 वाल्मीकि जयंती।
-30 को रामदास जी का गुरूपर्व। 

spot_img