Friday, August 7, 2026
HomeLatestPunjab Drug Case: बर्खास्त एआईजी राजजीत को मोहाली कोर्ट...

Punjab Drug Case: बर्खास्त एआईजी राजजीत को मोहाली कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरी खबर…

चंडीगढ़ (Exclusive): पंजाब के बहुचर्चित ड्रग्स मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब पुलिस से बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह को मोहाली कोर्ट भगौड़ा घोषित कर दिया है। राजजीत बहुत समय से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। पंजाब विजिलेंस राजजीत की ड्रग मनी से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए जांच कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि 2017 में राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह की हथियार व ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तारी हुई थी। उसके घर में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान घर से AK-47, चार किलो हेरोइन, तीन किलो स्मैक व अन्य देसी हथियार बरामद किए गए थे। इसके बाद इंद्रजीत को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसी मामले में राजजीत सिंह इंद्रजीत का बचाव करने के आरोप है।

spot_img