Monday, April 13, 2026
HomeLatestराजपुरा में भाजपा नेताओं को घेरने पर कैप्टन सरकार...

राजपुरा में भाजपा नेताओं को घेरने पर कैप्टन सरकार से जवाब तलब , पढ़े कितने किसानों पर दर्ज हुआ केस

चंडीगढ़(Exclusive ) कृषि सुधार कानूनों के विरोध में राजपुरा में भाजपा (BJP)नेताओं को बंधक बनाने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (High Court)ने पंजाब सरकार (Punjab Government) से जवाब तलब किया है।

हालांकि पुलिस ने किसानों (farmers)पर लाठीचार्ज किया और भाजपा नेताओं को मुक्त कराया। इस बीच, पुलिस ने तीन ज्ञात लोगों सहित 150 अज्ञात प्रदर्शनकारी किसानों (protesting farmers)पर केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी गुरविंदर सिंह ने प्रशासन आज हाई कोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेताओं की बैठक की सूचना मिली, तुरंत 100 के करीब पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

भाजपा नेताओं ने बैठक व प्रेस वार्ता के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचित नहीं किया। सबको सुरक्षित निकाल लिया गया था और भाजपा नेताओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उधर, पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के आवास पर पहला धरना दिया और फिर सीएम से मुलाकात की। इस बाबत अश्विनी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी बात को ध्यान से सुना गया और उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।

spot_img