Sunday, September 20, 2026
HomeLatestपंजाब कैबिनेट की बैठक 29 को, कई अहम फैसलों...

पंजाब कैबिनेट की बैठक 29 को, कई अहम फैसलों पर लगेगी मोहर

जालंधर (Exclusive): मानसून सत्र शुरू होने से पहले सी.एम. भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि 29 अगस्त को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। यह मीटिंग वीरवार सुबह 11 बजे पंजाब सचिवालय में होगी।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब कैबिनेट की बैठक वीरवार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होने जा रही है, जिसमें पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यह कैबिनेट की अहम बैठक होगी। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 2 सितंबर से 4 सितंबर तक चलेगा, जिसमें में अब तक पास हुए सभी कानूनों को मंजूरी दी जाएगी। 

spot_img