Thursday, February 19, 2026
HomeLatestपुलिस की बड़ी सफलता, 2 आरोपियों को हथियारों व...

पुलिस की बड़ी सफलता, 2 आरोपियों को हथियारों व नकदी समेत किया काबू

अमृतसर (TES): पंजाब के शहर अमृतसर के पी.एन.बी. बैंक में कुछ दिनों पहले लूटमार की वारदात हुई थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी जीत हासिल की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लूट करने वाले दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह (26) पुत्र बलजीत सिंह निवासी ऋषि विहार, मजीठा रोड अमृतसर व लालजीत सिंह (45) पुत्र जसवंत सिंह निवासी महिइया लोहारा, जिला अमृतसर दिहाती के तौर पर की गई है।

इस मामले से जुड़ी जानकारी देते पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों से हथियार भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी गगनदीप सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उससे पुलिस को 10 लाख रुपए, 1 पिस्टल, 9 रौंद व 1 एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है। वहीं लालजीत सिंह को उसके गांव से पकड़ा गया। उस आरोपी से 12 लाख कैश, 1 रिवाल्वर .32 बोर,11 कारतूस और 1 कार मार्का क्रूज बरामद हुई है।

पुलिस को पता चला है कि लालजीत खेतीबाड़ी का काम करता है और गगनदीप सिंह बी.ए. हैं मगर उसके पास कोई काम नहीं है। वैसे तो दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस का कहना है कि दोनों को माननीय अदालत में पेश करेंगी। उसके बाद रिमांड हासिल करके उनसे पूछताछ होगी।

ये हैं पूरा मामला

बता दें, 16 फरवरी 2023 को अमृतसर के पंजाब नैशनल बैंक में 2 लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया था। दोनों ने उस दौरान बैंक से 20 लाख लूटे थे। बता दें, बैंक अमृतसर के रानी का बाग इलाके में बना है। इसके कुछ दूरी पर ही पुलिस कमिश्नर ऑफिस और पुलिस थाना भी पड़ता है। मगर फिर भी बिना डरे कुछ ही मिनटों में लूटेरे बैंक में लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।

 

spot_img