Friday, May 29, 2026
HomeLatestघर के सामने लगाएं ये पौधे, इन बातों का...

घर के सामने लगाएं ये पौधे, इन बातों का रखें विशेष ख्याल 

पौधे ना सिर्फ वातावरण व हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि वास्तु के अनुसार पेड़-पौधे लगाना शुभ होता है। हालांकि मॉर्डन हाउस के चलते आजकल हर कोई घर में गार्डन नहीं बना सकता, लेकिन आप पौधे लगा सकते हैं। अपने इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे कि घर में रखने के लिए कौन से पौधे भाग्यशाली होते हैं।

घर के सामने लगाएं ये पौधे

छोटी झाड़ियां और फूल देने वाले पौधे पूर्व या उत्तर दिशा में लगाए जा सकते हैं। नारियल और बांस जैसे ऊंचे पेड़ दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम दिशा में लगाए जा सकते हैं। ध्यान रहे कि पौधे किसी इमारत के बहुत करीब न हों और न ही वे सूरज की रोशनी को अवरुद्ध करें।

आम का पेड़

पीपल, बरगद, आम जैसे बहुत बड़े पेड़ कभी भी घर के इतने करीब नहीं होने चाहिए कि उनकी जड़ें और छाया घर या परिसर की दीवार पर पड़ें।

घर के आंगन में लगाएं ये पौधे

नारियल, नीम, पान, चंदन, नींबू, अनानास, बिल्व, बादाम, कटहल, अनार, आम और आंवला के पौधे शुभ होते हैं। इन पेड़ों को घर के परिसर में लगाया जा सकता है।

इस दिशा में लगाएं पेड़-पौधे

– पूर्व दिशा में फलदार पौधे और वृक्ष लगाने चाहिए।
– घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में ऊंचे पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
– घर की परिधि के अंदर पेड़ों की संख्या हमेशा सम जैसे: 2, 4, 6, आदि होनी चाहिए।
– धन और सौभाग्य लाने के लिए घर में मनी प्लांट लगाएं।
– बगीचे की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नारियल और नींबू के पेड़ लगाएं।
– केला, पपीता, आम, अनानास और नींबू के पेड़ कभी भी पूर्व या उत्तर दिशा में न लगाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

– भाद्रपद या माघ महीने में कभी भी शुभ वृक्ष (तुलसी, बरगद, आंवला, आम) को न तो उखाड़ें और न ही काटें।
– किसी भी मृत पेड़ या पौधे को हटा दें जिसमें पत्तियां नहीं हैं और वे सूख गए हैं।

spot_img