

कांगड़ा (Exclusive): अगर आप भी पंजाब से हिमाचल जाकर घूमने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। कारण है कि आने वाला समय हिमाचल में बारिश के नज़रिए से सेफ नहीं है।
मानसून की दस्तक देने के बाद से प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। खासकर प्रदेश कांगड़ा जिले में बारिश ने सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है।
सोमवार को बादल फटने की घटना के बाद मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा जिले में मंगलवार को भी मौसम खराब रहने की आशंका है।
यहां तेज बारिश हो सकती है, इसके लिए मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश सरकार ने बारिश के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है साथ ही प्रभावितों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश उपायुक्त जारी किए हैं।
Read More
- पंजाब से हिमाचल जाने वाले इस रास्ते का पुल क्षतिग्रस्त, रास्ता बंद
- पंजाब कांग्रेस में एक और विवाद-अब मनप्रीत बादल के खिलाफ इस विधायक ने खोला मोर्चा
- टिपर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला,माैत पर भड़के लोगों ने किया पथराव
- धर्मशाला में फटा बादल, तेज धारा में कई वाहन बहे
- हिमाचल में मानसून की पहली बारिश ने दिखाया रौद्ररूप, 9 साल की बच्ची सहित कई लापता
- प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष की रुकी सांस, अस्पताल में भर्ती
- चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल, जाने क्या हुआ भारती सिंह को, पति ने शेयर की जानकारी




