Tuesday, March 24, 2026
HomeLatestजालंधर में लोगों ने पार की हैवानियत की हदें,...

जालंधर में लोगों ने पार की हैवानियत की हदें, चोरी के शक में लड़के को दी तालिबानी सजा

जालंधर (Exclusive): पंजाब के महानगर जालंधर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के को तालिबानी सजा देते दिखाया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक लड़के पर चोरी का आरोप लगाकर पहले उसे एक निमार्णाधीन बिल्डिंग में ले जाया गया। फिर लड़के का पायजामा उतारकर प्राइवेट पार्ट में ज्वलनशील पदार्थ डाला। यही नहीं, लड़के को प्लास्टिक पाइप से खूब पीटा गया।

सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो थाना मकसूदां का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 3-4 लोग लड़के से मारपीट कर रहे थे जबकि एक अन्य व्यक्ति इसकी वीडियो उतार रहा था। वीडियो में दिख रहे सभी लड़कों की उम्र 18 वर्ष के आसपास लग रही है।

न मिली शिकायत, न आई वीडियो : डी.एस.पी.

हालांकि डी.एस.पी. करतारपुर बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस में इस मामले की किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है और ना ही उनके पास ऐसा कोई वीडिया आया है।। हालांकि पुलिस ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले की तलाश में जु़टी है। उन्हें इस मामले में सजा मिल सकती है।

spot_img