Wednesday, February 18, 2026
HomeLatestCM मान की सख्ती के बाद PCS अधिकारियों ने...

CM मान की सख्ती के बाद PCS अधिकारियों ने बदला अपना फैसला, काम पर लौटेंगे अफसर

पंजाब (TES): पी.सी.एस के सभी अधिकारियों ने अपनी हड़ताल बंद कर देने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वे अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। बता दें, एस.डी.एम. खन्ना में प्रिंसिपल सचिव वेणु प्रसाद और पी.सी.एस. अधिकारियों ने मीटिंग की। इस दौरान वेणु प्रसाद ने हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की और कहा कि पी.सी.एस.के अफसरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। सभी अफसर काम पर लौट रहे हैं। 1 हफ्ते तक सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला अधिकारियों ने अब वापिस ले लिया है।

दूसरी ओर भारतीय पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक व्यंग्यकार Baltej Pannu ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि सभी PCS अधिकारियों ने हड़ताल वापस ले ली है और सभी अधिकारी अब काम पर लौटे रहे हैं।

बता दें, पी.सी.एस. अधिकारी नरिंदर धालीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा और उनपर सरकार द्वारा कार्रवाई जारी है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद हिरासत में भी ले लिया। इस मामले के चलते पी.सी.एस के अधिकारियों ने 1 सप्ताह हड़ताल करने का ऐलान किया था। उनकी हड़ताल से सारा काम रुक गया, जिससे आम जनता को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

इसके लिए पंजाब के सीएम ने और उनके सचिव ने सभी अधिकारियों को 2 बजे तक हड़ताल खत्म करने व ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा था। सी.एम. ने अधिकारियों को चेतावनी देते कहा था कि 2 बजे तक काम पर वापस लौट जाएं।

नहीं तो उनपर भी कार्रवाई होगी और कहा कि इन अधिकारियों का पिछला तजुर्बा जोरी माना जाएगा। ऐसे में अगर ये अफसर दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करेंगे तो इनका नौकरी पर पहला दिन ही माननीय होगा। लेकिन अब अधिकारियों द्वारा हड़ताल वापस लेने पर स्थिति शांत हो गई है।

 

 

spot_img