Sunday, May 10, 2026
HomeLatestससुराल पहुंचते ही Parineeti की सास ने उतारी आरती......

ससुराल पहुंचते ही Parineeti की सास ने उतारी आरती… ग्रैंड वेलकम देख फैंस लुटा रहे प्यार

मुंबई (Exclusive): आप सांसद राघव चड्ढा व बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। परिणीति की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में हुई। जब से दोनों की शादी हुई है तब से फैंस रोजाना उनको देखने के लिए बेताब नजर आते हैं।

कपल की फोटो अभी तक लोगों के दिलों पर छाई हुई है। वहीं इस बीच, परिणीति ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गृह प्रवेश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चड्ढा आवास के बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

हर जगह फूल और लाइट्स दिखाई दे रही हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ परिणीति का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। ससुराल में एंट्री लेने से पहले परिणीति की सास ने उनकी आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने बाकी की रस्मों को पूरा किया।

ऐसा ग्रैंड वेलकम देखकर हर कोई खुश हो गया। बता दें कि, परिणीति ने अपनी शादी के समय आइवरी कलर का लहंगा पहना था। अपनी लुक को सिंपल मेकअप से कंप्लीट करते हुए उन्होंने माथे पर मांगटीका सजाया था। उनकी इस लुक पर फैंस ने बेहद प्यार लुटाया।

spot_img