Saturday, May 30, 2026
HomeLatestOMG! महिला को 10 मिनट बाद ही लगा दी...

OMG! महिला को 10 मिनट बाद ही लगा दी दूसरी कोरोना डोज, पढ़े पूरा मामला

नेशनल डेस्क(Exclusive): कोरोना को हराने के लिए पूरे देश में वैक्सीनेशन चरण जोरों पर चलाया जा रहा है। परंतु इसके साथ-साथ कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जो प्रशासन की लापरवाही पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला अब झारखंड से सामने आया है। झारखंड के गोड्डा के पोडैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के देवडांड पीएचसी अंतर्गत एक गांव की महिला को दो बार वैक्सीनेशन कर दिया गया है।

इस महिला का पति अपनी वैक्सीनेशन के लिए लाइन में खड़ा था। वही महिला को पहली वैक्सीनेशन की डोज देने के बाद ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। लेकिन इसी बीच उसका नाम दूसरी बार पुकारा गया। उसके बार-बार कहने के बावजूद कि उसे वैक्सीन लग चुकी है वहां के डॉक्टरों की तरफ से वैक्सीन लगा दी गई।

यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले सरकार को इस बारे में भनक भी नहीं थी। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की तरफ से जांच की जा रही है।

महिला ने बताया कि यह पूरी घटना सिर्फ 10 मिनट के अंतराल में हुई। ऐसे में 10 मिनट के अंतराल के बाद ही एक व्यक्ति को दूसरी कोरोना डोज दे देना प्रशासन की लापरवाही की ओर इशारा करता है। फिलहाल इस बारे में जांच जारी है।

spot_img