Monday, April 6, 2026
HomeLatestअब Parking के लिए नहीं देना होगा शुल्क, नगर...

अब Parking के लिए नहीं देना होगा शुल्क, नगर निगम ने दिया Diwali Gift… पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ (Exclusive): चंडीगढ़ वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आ रही है। दरअसल, नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता ने शहरवासियों को दिवाली गिफ्ट दिया है।

मेयर ने घोषणा की कि शहर में निगम के अंडर आती सभी पार्किंग निशुल्क हो जाएगी। यह नियम 1 दिसंबर से से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे मार्कीट व अन्य जगहों पर खरीददारी व काम के लिए आने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। खासकर जो दोपहिया वाहनों पर आते हैं।

निगम सदन की हाल ही में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था। इसके चलते ही अब 1 दिसंबर से दोपहिया वाहन पार्किंग के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बता दें कि शहर में निगर निगम 89 पार्किंग स्थल मैनेज करता है, जिसमें चारपहिया से लेकर दोपहिया वाहन पार्किंग की सुविधा भी है। दोपहिया वाहनों के लिए 7 रुपए शुल्क लिया जाता था, जोकि अब फ्री हो जाएगा।

spot_img