Thursday, February 19, 2026
HomeLatestबड़ी खबर: अब इस पूर्व विधायिका पर विजिलेंस ने...

बड़ी खबर: अब इस पूर्व विधायिका पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा

फिरोजपुर (TES): विजिलेंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार टीम ने पूर्व कांग्रेसी विधायिका सतकार कौर गहरी पर अपना निशाना साधा है। टीम ने पूर्व विधायिका की फिरोजपुर स्थित कोठी पर रेड मारी है। उन्होंने कोठी की अच्छे से जांच की। बता दें, ये जांच टीम दूसरे दिन कर रही है। पहले दिन टीम ने इसके खरड़ स्थिति मकान पर करीब 3 घंटे तक तलाशी ली थी।

इस आरोप में हो रही जांच

बता दें, पूर्व विधायिका पर आमदनी से अधिक संपत्ति होने का आरोप है। बता दें, विधायिका इस समय भाजपा पार्टी में पहुंच चुकी है। इससे पहले भी विजिलेंस टीम ने विधायिका को 2-3 बार पूछताछ के लिए बुलाया है।

 

कई मंत्रियों पर हो चुकी कार्रवाई

जानकारी के लिए बता दें, मान सरकार आने के बाद कई मंत्रियों पर विजिलेंस ने अपना शिकंजा कसा है। वहीं इनसे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां, कांग्रेस नेता भरत इंद्र सिंह चहल, अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा समेत कई अन्य लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है।

spot_img