Sunday, July 12, 2026
HomeLatestदिल्ली की तर्ज पर अब इस जिले के 6...

दिल्ली की तर्ज पर अब इस जिले के 6 स्कूल बनेंगे Smart

नयागांव (TES): शिक्षा विभाग दिल्ली की तर्ज पर अब पंजाब के सरकारी स्कूल भी सुपर स्मार्ट होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब दिल्ली के स्कूलों के जैसे ही मोहाली के स्कूलों में भी बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और हर सुविधा देने पर जोर दिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अब मोहाली के 6 सरकारी स्कूल स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर अपग्रेड होंगे। वहीं डी.ई.ओ. बलजिंदर सिंह का कहना है कि मुल्लांपुर गरीबदास, खरड़, बनूड़, मोहाली नगर के 3बी 1, भांखरपुर और डेराबस्सी के 12वीं तक के स्कूलों को स्मार्ट किया जाएगा। इससे जुड़ा काम भी शुरु हो गया है।

वहीं प्राइवेट की तरह सरकारी स्कूलों में रिसेप्शन पहले ही तैयार करवा दी गई है। इसके साथ ही जिन नगरों में दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में बदला जाएगा। उस इलाकों में सरकार बच्चों के दाखिले करवाने के लिए परिजनों को जागरूक करेगी।

 

 

spot_img