Wednesday, May 13, 2026
HomeBreaking Newsजालंधर में पूर्व अकाली सरपंच के घर NIA की...

जालंधर में पूर्व अकाली सरपंच के घर NIA की रेड

जालंधर (Exclusive): पंजाब के जालंधर से इस समय बड़ी ख़बर सामने आ रही है। ख़बर मिली है कि जालंधर के एक इलाक़े में NIA ने रेड की है। सुबह 3 बजे से चल रही इस रेड के तहत अकाली दल के एक पूर्व सरपंच के घर दबिश दी गई है।

पता चला है कि यह घर मलकीत सिंह दौलतपुर का है जो अकाली दल का नेता है। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ के पास स्थित गांव दौलतपुर में सरपंच रह चुके मलकीत सिंह के घर NIA ने आज सुबह रेड की। इस दौरान इलाक़े को सील कर दिया गया है। किसी को ना घर से बाहर आने दिया जा रहा है ना अंदर जाने दिया जा रहा है। 

उधर मोगा में भी NIA ने है यह रेड की है। मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के गाँव दूर कोर्ट में जसविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर यह रेड की गई है।

spot_img